नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर की लिस्ट में कई चौंकाने वाले उलटफेर देखने को मिले। इस सेगमेंट वैसे तो मारुति अर्टिगा की नंबर-1 कार रही। हालांकि, जब इस लिस्ट में नीचे की तरफ आते हैं तब की सस्ती रेनो ट्राइबर के सामने कई लग्जरी 7-सीटर घुटने टेकती नजर आई हैं। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की लिस्ट में ट्राइबर के सामने टोयोटा रुमियन, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार जैसे मॉडल पीछे रहे। बता दें कि ट्राइबर की 25,174 यूनिट बिकीं। जबकि, इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.76 लाख रुपए है। अब बात करें दूसरे 7-सीटर मॉडल की सेल्स की तो फाइनेंशियल ईयर 2026 में ट्राइबर की 25,174 यूनिट की बिक्री के सामने टोयोटा रुमियन की 24,425 यूनिट, टाटा सफारी की 19,508 यूनिट और हुंडई अल्काजार की 12,393...