नई दिल्ली, जुलाई 21 -- टाटा मोटर्स के लिए उसकी एंट्री लेवल पंच SUV ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। दरअसल, भारतीय बाजार में इस कार ने 8 लाख यूनिट की सेल्स का सफर तय कर लिया है। कंपनी ने इसे अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था। वहीं, जुलाई 2026 के पहले सफ्ताह में इसके दामन में ये नई उपलब्धि जुड़ गई। यानी महज 5 साल से भी कम वक्त में पंच ने इस रिकॉर्ड सेल्स को हासिल कर लिया। इस शानदार उपल्बिध को हासिल करने वाली ये नेक्सन के बाद कंपनी की दूसरी SUV भी है। बता दें कि जून में भी ये देश की नंबर-1 कार बनकर सामने आई थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,69,990 रुपए है। फरवरी 2026 की शुरुआत में 700,000 की बिक्री को पार करने के बाद, पंच को अगली 100,000 बिक्री हासिल करने में केवल 5 महीने लगे, जिसमें फरवरी (18,748 यूनिट, 29% ऊपर), मार्च (20,977 यूनिट, 18% ऊपर), ...