नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो कंपनी की मॉडल वाइज बिक्री में टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच को बीते महीने कुल 20,977 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा पंच की बिक्री में 18 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 17,714 यूनिट था। बता दें कि इस बिक्री में पंच के इलेक्ट्रिक मॉडलों की बिक्री भी शामिल है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही टाटा नेक्सन बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 21 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,810 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीस...