नई दिल्ली, फरवरी 24 -- निसान मैग्नाइट देश की सबसे सस्ती सब फोर-मीटर SUV में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.62 लाख से 10.96 लाख रुपए तक हैं। ऐसे में अब कंपनी ने अपनी इस सस्ती SUV को ग्राहकों के लिए खरीदना आसान बनाने के लिए नए फाइनेंस ऑफर का एलान किया है। ये ऑफर मार्च 2026 तक वैलिड रहेगा। इस ऑफर के तहत, ग्राहक 5.55% रेट ऑफ इंटरेस्ट (ROI) पर 5 लाख रुपए के लोन अमाउंट पर लोन ले सकते हैं। इस ऑफर से कई बड़े बैंकों के लोन के मुकाबले मंथली EMI कम होती है, जिससे खरीदारों को लोन पीरियड के दौरान पैसे बचाने में मदद मिलती है। मैग्नाइट ओनरशिप को और आसान बनाने के लिए, कंपनी ने 100% तक ऑन-रोड फंडिंग शुरू की है। इसका मतलब है कि कस्टमर ऐसा लोन ले सकते हैं जो कार की एक्स-शोरूम कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे संबंधित चार्ज को कवर करता है। साथ ही, ए...