नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- देश के अंदर SUV सेगमेंट का दबदबा तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट इतने सारे मॉडल आ चुके हैं कि कई बार इनमें बड़ा उलटफेर भी देखने को मिलता है। इस सेगमेंट में पिछले कुछ महीने से टाटा का दबदबा एक बार फिर देखने को मिल रहा है। खासकर, GST 2.0 लागू होने के बाद नेक्सन और पंच को अच्छी ग्रोथ मिली है। पिछले महीने यानी मार्च 2026 में इस सेगमेंट को जिस मॉडल ने टॉप किया वो टाटा पंच है। बीते महीने इसकी 20,977 यूनिट बिकीं। जबकि, नेक्सन लिस्ट में 19,810 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल की लिस्ट पर नजर डालते हैं। टॉप-10 SUV मॉडल की बात करें तो टाटा पंच की मार्च 2026 20,977 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,810 यूनिट, हुंडई क्रेटा की 17,838 यूनिट, मारुति ब्रेजा की 16,130 यूनिट, मारुति फ्रोंक्स की 15,540 यूनिट, मह...