नई दिल्ली, मई 20 -- देश के अंदर किन सब कॉम्पैक्ट SUVs (3.8 से 4 मीटर) मॉडल की डिमांड ज्यादा है, इसकी लिस्ट सामने आ गई। इस सेगमेंट में टाटा पंच का दबदबा एक बार फिर देखने को मिला। इसने सेगमेंट में पिछले कुछ महीने की टॉपर टाटा नेक्सन को पीछे छोड़ दिया। खास बात ये है कि पंच की शुरुआती कीमत सिर्फ Rs.5.59 लाख है। जबकि, इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। नेक्सन इस लिस्ट में इस बार नंबर-3 पर पहुंच गई। वैसे, इस लिस्ट में मारुति, हुंडई, किआ, महिंद्रा, टोयोटा जैसे कई मॉडल की डिमांड देखने को मिली। इस सेगमेंट के टॉप-14 मॉडल की बात करें तो अप्रैल में इनकी 1,19,144 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 1,02,845 यूनिट बिकी थीं। यानी इनकी 16,299 यूनिट ज्यादा बिकीं और 15.85% की ग्रोथ मिली। चलिए अब इनकी मॉडल वाइज सेल्स को देखते हैं। सब कॉम्पैक्ट SUVs (3.8...