नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मारुति सुजुकी इग्निस का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद होने की खबरें अब लगभग सभी जगह आ चुकी हैं। ये नेक्सा डीलरशिप का एंट्री लेवल मॉडल है। वहीं, सुस्त बिक्री के चलते ये दूसरे मॉडल की तुलना में कम सुर्खियों में रहती थी। इसके बिक्री में आने के लगभग 9 साल बाद अब ज्यादातर डीलरशिप ने नई बुकिंग लेना बंद कर दिया है। इसका एक बड़ा कारण देश भर में केवल कुछ ही आउटलेट्स के पास इस हैचबैक का सीमित स्टॉक बचा है। ऐसे में जिन डीलरशिप पर इसका स्टॉक बचा है वहां पर ग्राहक ज्यादा डिस्काउंट भी मांग सकते हैं। बता दें कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी ये लिस्टेड है। इग्निस की एक्स-शोरूम कीमतें 5.35 लाख से 7.55 लाख रुपए तक थीं। सस्ती कार होने के बाद भी इसका इंटीरियर काफी प्रीमिय था। अपने सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 निओस ...