नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- टाटा एरिस भारतीय बाजार में दस्तक दे चुकी है। सब फोर-मीटर सेगमेंट वाली इस सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.30 लाख रुपए है। इस तरह ये देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान भी बन गई है। अपनी अफॉर्डेबल कीमत और शानदार फीचर्स के साथ ये मारुति डिजायर के सीधे चुनौती पेश करेगी। टाटा की न्यू इस सेडान में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, 10.24-इंच टचस्क्रीन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में आप इस सेडान को लोन पर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम यहां इसके बेस वैरिएंट स्मार्ट (5.30 लाख रुपए) की डाउन पेमेंट, लोन अमाउंट और मंथली EMI का कैलकुलेशन बता रहे हैं। टाटा एरिस के बेस वैरिएंट स्मार्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपए है। आपको कार की एक्स-शोरूम कीमत पर 5 लाख का ऑटो लोन मिल जाता है तब आपको 30 हजार रुपए के साथ RTO, इं...