नई दिल्ली, मार्च 24 -- Penny Stock: शेयर बाजार में आज मंगलवार को SEPC (श्रीराम ईपीसी लिमिटेड) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 7% तक चढ़कर Rs.4.98 के स्तर पर पहुंच गया। इस उछाल की वजह कंपनी का बड़ा ऐलान है, जिसमें उसने अबू धाबी की एक इंजीनियरिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। इस खबर के बाद निवेशकों में हलचल बढ़ गई और पेनी स्टॉक में खरीदारी तेज हो गई।कंपनी ने क्या कहा कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एवेनिर इंटरनेशनल इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट्स एलएलसी में 90% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी ऑयल एंड गैस सेक्टर में इंजीनियरिंग सेवाएं देती है और मिडिल ईस्ट व नॉर्थ अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखती है। इस अधिग्रहण के जरिए SEPC अब ग्लोबल ऑयल एंड गैस मार्...