नई दिल्ली, जून 19 -- भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने भारतीय नौसेना के साथ 425 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस डील के तहत कंपनी भारतीय नौसेना के कोलकाता क्लास युद्धपोतों के लिए गैस टर्बाइन जेनरेटर (Gas Turbine Generators - GTGs) की आपूर्ति करेगी। यह सौदा सिर्फ एक कारोबारी अनुबंध नहीं है, बल्कि भारत के रक्षा और समुद्री तकनीक क्षेत्र में स्वदेशीकरण को मजबूत करने वाला एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- सोना-चांदी, शेयर सब क्रैश, युद्ध खत्म होने के बाद भी क्यों बेपटरी है बाजार? यह भी पढ़ें- बाजार में उतरते ही 150 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर, फिर लगा 5% का झटका कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट अगले 5 सालों में पूरा किया जाएगा। खास बात यह है कि इस समझौते के साथ भारत फोर...