नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- ICICI Prudential AMC IPO GMP: आईसीआईसीआई बैंक की इकाई आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन संस्थागत खरीदारों की भारी मांग के कारण 39.17 गुना अभिदान मिला। एनएसई से मिली जानकारी के अनुसार, 10,602.65 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेशकश किए गए 3,50,15,691 शेयरों के मुकाबले 1,37,14,88,316 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर Rs.405 प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों की कल शुक्रवार को लिस्टिंग है।किस कैटेगरी से कितना सब्सक्रिप्शन पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 123.87 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 22.04 गुना अभिदान मिला। खुदरा वैयक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.53 गुना...