नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारतीय बाजार में मारुति वैगनआर का दबदबा कायम है। ये कंपनी के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बनी हुई है। इसकी डिमांड के सामने मारुति के ही दूसरे पॉपुलर मॉडल जैसे स्विफ्ट, बलेनो, ऑल्टो भी पीछे छूट गए। हालांकि, इन सभी की सेल्स परफॉर्मेंस काफी शानदार रही। इन सभी की पिछले महीने यानी जून में 10-10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। बता दें कि वैगनआर को प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के इस्तेमाल में लिया जा रहा है। इसका CNG वैरिएंट 34.05 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 498,900 रुपए है। चलिए अब एक बार हैचबैक सेल्स चार्ट को देखते हैं। टॉप हैचबैक की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति वैगनआर की जून 2026 में 16,952 यूनिट बिकीं। जबकि, जून 2025 में इसकी 12,930 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4...