नई दिल्ली, जून 4 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आपके लिए एक माइलेज कार बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। वहीं, जब बात माइलेज की आती है तब मारुति सेलेरियो सबसे ऊपर नजर आती है। इस कार के पेट्रोल और CNG वैरिएंट की माइलेज बेहतर है। साथ ही, ये इसी कीमत भी काफी कम है। दरअसल, इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए तक हैं। इस महीने यानी जून में कंपनी इस कार पर 37,500 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये बेनिफिट पेट्रोल और CNG दोनों ही वैरिएंट्स पर मिलेंगे। यानी ये अफॉर्डेबल कार अब और भी सस्ते में मिल रही है। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक मिलेगा। एस-प्रेसो के CNG वैरिएंट का माइलेज 35.60 km/kg है। मारुति सेलेरियो का एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्ससेलेरियो में नया रेडिएंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलाइट यूनिट और फॉग लाइट केसिंग मि...