नई दिल्ली, मार्च 15 -- रेनॉल्ट की पॉपुलर हैचबैक क्विड को भारतीय मार्केट की सबसे सस्ती कारों में गिना जाता है। हालांकि, बीते कुछ टाइम से रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो इस दौरान रेनॉल्ट क्विड को सिर्फ 375 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर रेनॉल्ट क्विड की बिक्री में 46.28 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 698 यूनिट रहा था। इस तरह रेनॉल्ट क्विड बीते महीने कंपनी की सबसे कम बिकने वाली मॉडल भी रही। आइए जानते हैं रेनॉल्ट क्विड के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- भारत के 30 लाख घरों में पहुंच गई ये कार, ये हैं सफलता के 3 बड़े राजधांसू हैं कार के फीचर्स फीचर्स की बात करें तो रेनॉल्...