नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- टेक कंपनी Lyne Originals ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सितंबर में तीन नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने King, Support और Mission Series के तहत CoolPods 20 Pro, CoolPods 22 Pro वायरलेस ईयरबड्स और Rover 26 Pro वायरलेस नेकबैंड पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने Boost Series के तहत Piston 22 कार चार्जर भी लॉन्च किया है। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 1,049 रुपये तक जाती है। कंपनी के मुताबिक, इन नए डिवाइस को रोजाना म्यूजिक सुनने, कॉलिंग, मोबाइल गेमिंग और सफर के दौरान इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें लंबी बैटरी लाइफ, लो-लेटेंसी गेमिंग, नॉइज रिडक्शन और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- iPhone 18 खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, 2027 में फिर बढ़...