नई दिल्ली, फरवरी 23 -- लाइफस्टाइल टेक एक्सेसरी ब्रांड U&i ने अपनी ENTRY STAR सीरीज में 7 नए प्रोडक्ट भारत में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस नई रेंज में तीन TWS ईयरबड्स, एक वायरलेस स्पीकर, एक फास्ट चार्जर, एक वायरलेस नेकबैंड और एक स्मार्टवॉच पेश की है। इन सभी प्रोडक्ट्स को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लंबी बैटरी, लो-लेटेंसी ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग और मजबूत डिजाइन जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी प्रोडक्ट्स की कीमतें भी काफी किफायती रखी गई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीद सकें। U&i ENTRY STAR 129 TWS Earbuds ENTRY STAR 129 TWS उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। इसमें कुल 50 घंटे तक का म्यूजिक टाइम मिलता है और 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दिया गया...