नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आज सोना 143205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, चांदी 6 प्रतिशत टूट कर 274410 रुपये प्रति किलो पर खुली। 30 जनवरी के बंद भाव के मुकाबले सोने का वायदा भाव आज करीब 7000 रुपये नीचे खुला है। वहीं चांदी ने करीब 17000 रुपये प्रति किलो का गोता लगाया है। चंद मिनट बाद ही चांदी 9 पर्सेंट टूटकर 265652 रुपये पर आ गई। वहीं, सोना भी 7 फीसद से अधिक टूटकर 141497 पर आ गया। बता दें बजट की वजह से आज एमसीएक्स ट्रेडिंग के लिए खुला है। अगर ऑल टाइम हाई से तुलना करें 1,80,000 रुपये से गिरकर सोना करीब 38000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी करीब 1.54 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है। बता दें 30 जनवरी को सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी 27% टूटी, जो MCX पर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है और इससे निवेशकों को एक ही दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.