नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Mercury EV-Tech Share: स्मॉल-कैप सेगमेंट का मल्टीबैगर शेयर मरकरी ईवी-टेक बुधवार, 25 फरवरी को बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ चर्चा में रहा। व्यापक बाजार में मजबूती के बीच इस EV कंपनी के शेयर में इंट्रा-डे कारोबार के दौरान करीब 8.5% की तेजी आई और भाव Rs.35.55 तक पहुंच गया। हालांकि यह शेयर अब भी अपने 52 हफ्ते के हाई Rs.76.93 (अप्रैल 2025) से लगभग 54% नीचे चल रहा है। पिछले महीने यह Rs.29.95 के 52 हफ्ते के निचले स्तर तक फिसल गया था, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी।क्या है डिटेल लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो यह शेयर निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा जरिया साबित हुआ है। मौजूदा समय में Rs.50 से कम कीमत पर ट्रेड कर रहा यह स्टॉक पिछले पांच साल में करीब 4,650% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है। यानी जिन निवेशकों ने शुरुआती दौर में भरो...