नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Boat ने भारत में अपनी नई Chrome Iris स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आई है। Chrome Iris वॉच में यूजर्स को 1.32-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।इसके अलावा Boat ने इस स्मार्टवॉच में Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया है, यानी आप सीधे घड़ी से कॉल कर सकते हैं और उठा भी सकते हैं। फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के फीचर्स भी इस वॉच में हैं। Boat Chrome Iris का डिजाइन स्लीक मेटल बॉडी और 8mm पतली प्रोफाइल वाला है, जो रोजमर्रा पहनने के लिए आरामदायक है। वॉच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 5 दिनों तक चल सकती है। Boat Chrome Iris की भारत में कीमत और उपलब्धता Boat Chrome Iris की कीमत 3,499 रुपए ...