नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- PNC Infratech Share: PNC इंफ्राटेक के शेयर में आज (बुधवार को) गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर्स पर लगभग 14% की तेजी आई है। जिससे लगातार दूसरे सेशन में भी तेजी जारी रही। यह तेजी तब आई जब उसे सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर दो NHAI प्रोजेक्ट्स मिलने की बात सामन आई। बता दें कि खबर लिखे जाने तक BSE पर इस स्मॉल-कैप स्टॉक में 13.72% तक की तेजी थी। वहीं, इसके शेयर का कीमत 237 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई थी। PNC इंफ्राटेक के शेयर की कीमत में आई इस तेजी को भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिला। स्टॉक एक्सचेंजों पर PNC इंफ्राटेक के लगभग 95 लाख इक्विटी शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो इसके एक सप्ताह के औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम 5 लाख शेयर और एक महीने के औसत वॉल्यूम 7 लाख शेयर से बहुत ज्यादा है। यह भी पढ़ें- सुजु...