नई दिल्ली, मार्च 26 -- Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के लिए भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च किया गया था। Galaxy A सीरीज के इन नए फोन में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। ये फोन Exynos चिपसेट पर चलते हैं। इनमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है और ये Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते हैं। सैमसंग खरीदारों को कैशबैक, जीरो-इंटरेस्ट EMI और अपग्रेड बोनस जैसे फायदे भी दे रहा है। चलिए डिटेल में जानते हैं काीमत और ऑफर्स के बारे में सबकुछ...इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत भारत में, Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB मॉडल की कीमत 56,999 रुपये और 12GB मेमोरी वेरिएंट की क...