नई दिल्ली, फरवरी 26 -- मोटोरोला का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 अब पहले से महंगा हो गया है। यह फोन अल्ट्रा-स्लिम और फ्लैगशिप-जैसा फील के लिए पहचाना जाता है। अब इस फोन के लॉन्च के दो महीने बाद ही फोन की कीमत भारत में 3000 रुपए तक बढ़ गई है। बता दें कि इस फोन के बेस वैरिएंट को कंपनी ने कुछ ही समय पहले 29,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को 3,000 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। Motorola Edge 70 5G की नई कीमत Motorola Edge 70 5G को भारत में 29,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कई बैंक ऑफर्स के साथ इसे और भी कम दाम में खरीदा जा सकता था। लेकिन अब कंपनी ने इसके इकलौते 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत को 3,000 रुपए बढ़ाकर 32,999 रुपए कर दी है। यह भी पढ़ें- लूट लो! Rs.22,...