नई दिल्ली, जनवरी 1 -- मारुति सुजुकी इंडिया के लिए दिसंबर 2025 के आंकड़े बेहद शानदार रहे। कंपनी ने पिछले महीन कुल 2.17 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1.78 लाख यूनिट का था। कंपनी के पोर्टफोलियो की देश की सबसे सस्ती कार एस-प्रेसो और ऑल्टो हैं। मिनी सेगमेंट की इन दोनों कारों ने शानदार सेल्स दर्ज की है। दरअसल, इन दोनों की पिछले महीने कुल 14,225 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इनकी 7,418 यूनिट बिकी थीं। यानी इनकी सेल्स में दोगुना इजाफा हो गया। बता दें कि ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपए और एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपए है।मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये ...