देहरादून, अगस्त 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने Rs.3.20 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपाी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साइबर क्राइम पुलिस ने 3.20 करोड़ रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज किया था। साइबर पुलिस ने विभिन्न मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल की। टीम ने बैंक खाते भी खंगाले जिसमें रुपये का लेनदेन हुआ था। इस प्रकरण में जांच में चंद्र कांत मिश्रा को ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला (कोलकाता) का नाम सामने आया था। साइबर पुलिस कोलकाता रवाना की गई। टीम ने आरोपी चंद्र कांत मिश्रा को ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला (कोलकाता) से गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया किसाइबर ठगों ने कंपनी का उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी)...