नई दिल्ली, मार्च 22 -- अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने गौतम अडानी की अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड Ltd (JAL) के लिए लगाए गए Rs.14,543 करोड़ के रिजॉल्यूशन प्लान को चुनौती दी है। यह मामला अब सोमवार को NCLAT की बेंच, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस अशोक भूषण कर रहे हैं, के सामने सुनवाई के लिए आ सकता है। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के शेयर वर्तमान में 2.42 रुपये पर हैं। इसमें अंतिम बार ट्रेडिंग 17 मार्च को हुई थी।क्या है डिटेल दरअसल, 17 मार्च को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की इलाहाबाद बेंच ने कर्जदाताओं (CoC) के फैसले को सही ठहराते हुए अडानी एंटरप्राइजेज के प्लान को मंजूरी दे दी थी और वेदांता की आपत्ति खारिज कर दी थी...