नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शेयर बाजार में किसी कंपनी का मार्केट कैप अचानक कई गुना बढ़ जाए तो निवेशकों की नजर उस पर जाना स्वाभाविक है। लेकिन, धेनु बिल्डकॉन इंफ्रा लिमिटेड (Dhenu Buildcon Infra Ltd) के मामले में बाजार नियामक SEBI ने एक कथित फंड रोटेशन के जरिए कंपनी में बड़ी रकम आने का दावा किया है। SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, कंपनी से जुड़ी कई संस्थाओं के नेटवर्क के जरिए कथित तौर पर सिर्फ Rs.25 करोड़ की मूल रकम को बार-बार अलग-अलग बैंक खातों में घुमाया गया, जिससे करीब Rs.1,000 करोड़ के अनसिक्योर्ड लोन मिलने का आभास पैदा हुआ। इसी कथित लेनदेन के आधार पर बाद में करीब Rs.840 करोड़ के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट का रास्ता तैयार हुआ। यह भी पढ़ें- लिस्टेड कंपनी में बड़ा स्कैम.सेबी का एक्शन, डिविडेंड-बोनस शेयर पर भी लगी रोक यह भी पढ़ें- कैंसर वैक्सीन ने द...