नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- आज के फास्ट लाइफस्टाइल में अलग-अलग डिवाइस रखने का झंझट बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए Portronics Strings को डिजाइन किया गया है। यह सिर्फ एक स्पीकर नहीं, बल्कि अलार्म क्लॉक, वायरलेस चार्जर और एम्बियंट लाइट सभी का कॉम्बिनेशन है। यानी आपके बेडसाइड टेबल पर कम जगह में ढेर सारे एक्सेसरीज का काम हो जाएगा। नए Strings को मॉडर्न घरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वाइट कलर की प्रीमियम फिनिश, सॉफ्ट फैब्रिक एक्सटीरियर और ऊपर की तरफ वायरलेस चार्जिंग पैड इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके साथ मिलने वाली RGB एम्बियंट लाइटिंग रूम के माहौल को रिलैक्सिंग बना सकती है, फिर चाहे आप सोने जा रहे हों या अपना फेवरेट म्यूजिक सुन रहे हों। यह भी पढ़ें- इस खतरनाक AI टूल से क्यों सतर्क हुई भारत सरकार? बैंकों को मिली चेतावनीकॉम्प...