नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Petrol Diesel Price: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर एक और बड़ा झटका लगा है। प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनियां अब तेजी से दाम बढ़ा रही हैं। शेल इंडिया (Shell India) ने 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले नायरा एनर्जी भी कीमतें बढ़ा चुकी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी रहने से उन्हें नुकसान हो रहा था, जिसे कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।7.41 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकत...