नई दिल्ली, जून 4 -- बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश की प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयर की रफ्तार सुस्त हो गई है। हालांकि, शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशकों को फायदा होने की उम्मीद है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में ब्रोकरेज ने टाटा की इस कंपनी के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। बता दें कि वर्तमान में शेयर 210 रुपये के स्तर पर है।क्या है कीमत और टारगेट प्राइस? बीते दिनों घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील के लिए खरीदने की रेटिंग दी। मजबूत घरेलू मांग, सरकारी संरक्षण उपायों और क्षमता विस्तार योजनाओं के दम पर कंपनी के शेयर में आगे भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। शेयर के लिए 240 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया गया है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2026 से 2030 के बीच स्टील की मांग 8 से 10 प्रत...