नई दिल्ली, मई 23 -- Colgate palmolive india result: टूथपेस्ट समेत रोजमर्रा के सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा दिया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।कैसे रहे तिमाही नतीजे? इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा मामूली घटकर 353.32 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 355 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में इसकी बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 1,582.77 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,452.02 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी का मुनाफा 7.7 प्रतिशत घटकर 1,325.31 करोड़ रुपये रहा।...