नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Smallcap IT stock: स्मॉल-कैप आईटी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयर आपके पोर्टफोलियो में है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, कंपनी ने प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर अपने बोर्ड मीटिंग की नई तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 23 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले कंपनी ने 17 फरवरी को जानकारी दी थी कि बोर्ड की बैठक 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार होना था। हालांकि, किसी कारणवश वह बैठक स्थगित कर दी गई। बहरहाल, बैठक में 100% इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह अधिग्रहण शेयर स्वैप के माध्यम से किया जाएगा। इसका मतलब है कि कैश पेमेंट की बजाय कंपनी अपने शेयर देकर दूसरी कंपनी का अधिग्रहण करेगी।क्या है प्लान? ब्लू क्लाउड सॉफ...