नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अपने नए Lava Virat Curve 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन Virat सीरीज में कर्व्ड डिजाइन और बैक में मिनी डिस्प्ले Display के साथ आया है। फोन में 3D Curved डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। Lava Virat Curve 5G को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत, फर्स्ट सेल, ऑफर्स और फीचर्स की डिटेल: Lava Virat Curve 5G की कीमत और ऑफर Lava Virat Curve 5G को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च किया गया ह...