नई दिल्ली, मार्च 10 -- Realme ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च किया है और अब इसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। फोन की फर्स्ट सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट रियलमी.इन पर शुरू हो गई है। पहली सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट का भी फायदा दिया जा रहा है, जिससे फोन को बेहद सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं Realme Narzo Power 5G पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स और कीमत: Realme Narzo Power 5G की कीमत और ऑफर Realme Narzo Power 5G फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 27,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में बैंक ऑफर और प्राइस डिस्काउंट के बाद इसे करीब 23,999 रुपए में खरीदा ...