नई दिल्ली, जून 25 -- भारतीय रेलवे वित्त निगम (IRFC) के शेयर गुरुवार, 25 जून को सुर्खियों में रहेंगे, क्योंकि कंपनी का ऑफर फॉर सेल (OFS) रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आज बोली लगाने के लिए खुल रहा है। इस सेल ऑफर को लेकर बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स ने आईआरएफसी ओएफएस में जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने लिए रिजर्व शेयरों के मुकाबले 1.86 गुना अधिक बोलियां लगाईं। इस भारी मांग को देखते हुए भारत सरकार अब ग्रीन शू विकल्प का उपयोग कर रही है, यानी तय हिस्से से अतिरिक्त शेयर भी बेचे जाएंगे। शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो आईआरएफसी का भाव बुधवार को 6.8 फीसदी की गिरावट के साथ 91.93 रुपये पर बंद हुआ, जो ओएफएस के फ्लोर प्राइस के बेहद करीब है। यह शेयर इस साल अब तक 26.9 फीसदी लुढ़क चुका है और वर्ष 2024 में छुए गए ...