नई दिल्ली, मार्च 10 -- Tata Steel share price: ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। जंग छिड़ने के बाद बाजार में बड़ा करेक्शन हो गया है। इस माहौल के बीच मंगलवार को बाजार रिकवरी मोड में आया। वहीं, टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील के शेयर में भी तूफानी तेजी आई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन टाटा स्टील के शेयर 191.05 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले करीब 3 पर्सेंट चढ़कर 196.55 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के अंत में शेयर 2.09% बढ़कर 195 रुपये पर पहुंच गया।ब्रोकरेज का क्या है अनुमान ग्लोबली ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने टाटा स्टील के शेयर के लिए Rs.220 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। बता दें कि 25 फरवरी 2026 को शेयर 216.50 रुपये पर था तो अप्रैल 2025 में शेयर 124.20 रुपये पर रहा। यह दोनों भाव शेयर के 52...