नई दिल्ली, मार्च 19 -- भारत के नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल आया है। कर विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 17 मार्च, 2026 तक भारत का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन वार्षिक आधार पर 7.19% बढ़कर Rs.22.80 लाख करोड़ हो गया है। यह वृद्धि कर रिफंड की धीमी गति और कंपनी कर संग्रह में वृद्धि के कारण हुई। आंकड़ों के मुताबिक कुल नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में Rs.10.91 लाख करोड़ का नेट कॉर्पोरेट टैक्स, Rs.11.32 लाख करोड़ का नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स और Rs.55,717 करोड़ का सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) शामिल है। इस अवधि के दौरान टैक्स रिफंड जारी करने में छह प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4.34 लाख करोड़ रुपये रहा। आयकर विभाग ने एडवांस टैक्स कलेक्शन के बारे में बताया कि चार किस्तों में एडवांस टैक्स कलेक्शन 6.4 प्रतिशत बढ़कर 11.13 लाख करोड़ रुपये रहा। एडवांस...