नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन ईयरबड्स को 2000 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इस कीमत पर 55dB तक ANC, 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर और कुल 53 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है। Moto Buds 2 Fusion को मोटोरोला के Moto Buds ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। इसमें यूजर ईयरबड्स के कुछ कंट्रोल को अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकता है। इसके अलावा Smart In-Ear Detection और Earbud Fit Testing जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। In-Ear Detection की मदद से ईयरबड कान से निकालने पर ऑडियो को अपने आप रोकने जैसी सुविधा मिल सकती है। Moto Buds 2 Fusion की कीमत Moto Buds 2 Fusion की भारत में कीमत 1,999 रुपए रखी गई है। ये ईयरबड्...