नई दिल्ली, जून 11 -- भारत सरकार ने हाल ही में एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल (E22 से E30) पर एक्साइज ड्यूटी हटाकर एक बड़ा कदम उठाया है। इस फैसले के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब पेट्रोल सस्ता होगा? फिलहाल, इसका सीधा जवाब अभी 'नहीं' है, लेकिन आने वाले सालों में इसका असर आम लोगों की जेब पर जरूर दिखाई दे सकता है। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) विदेशों से आयात करता है। ऐसे में जब भी दुनिया में युद्ध, तनाव या तेल संकट पैदा होता है, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है। हाल ही में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रमों ने भी वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित किया है। इसी वजह से सरकार लंबे समय से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। यह भी पढ़ें- ज...