नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Gold Silver Price: अमेरिकी सु्प्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को निरस्त कर गिया है। इस फैसले के कुछ ही घटों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और नए टैरिफ का ऐलान कर दिया। उन्होंने दुनिया भर के देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया। लगातार अमेरिका से आ रहे इन अपडेट्स की वजह सोमवार को शेयर बाजारों में तेज हलचल की उम्मीद बढ़ गई है। गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी इसका असर दिखाई देगा। बता दें, एक बार फिर से टैरिफ को लेकर अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर, जीरो हो जाएगा टैरिफ?Gift Nifty में उछाल एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सकरात्मक असर भारतीय निर्यातकों पर पड़ेगा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ...