नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- itel Muzik 450L Launched: आइटेल ने भारत में म्यूज़िक वाला फीचर फोन itel Muzik 450L लॉन्च किया है। यह फोन म्यूज़िक पर फोकस करता है और इसमें 2-इन-1 सुपर लाउड स्पीकर, 2500mAh की बैटरी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले है। इसमें रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM, VGA कैमरा, टाइप-C चार्जिंग और 13.4mm का स्लिम डिजाइन भी है। यह फोन रोजाना इस्तेमाल के लिए है, जिसमें म्यूज़िक सुनना, कॉल करना और यात्रा या आउटडोर एक्टिविटीज के दौरान FM सुनना शामिल है। इसके बॉक्स में एक फ्री बैक कवर भी मिलता है। चलिए अब आपको बताते हैं फोन की कीमत: itel Muzik 450L की कीमत itel ने अपने नए Muzik 450L (it5095L) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1659 रुपए रखी है। यह एक Music-First फीचर फोन है, यानी इसे खास तौर पर उन लोगों ...