नई दिल्ली, मार्च 25 -- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। सोमवार को Rs.1,29,595 प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो छूने के बाद MCX गोल्ड ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई है। मंगलवार से शुरू हुई तेजी बुधवार को भी जारी रही और सोना Rs.1,44,570 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। यानी सिर्फ दो दिनों में करीब Rs.15,000 की बढ़त दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों का ध्यान फिर से गोल्ड की ओर खींच लिया है।क्या है डिटेल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका-ईरान संघर्ष में तनाव कम होने के संकेत हैं। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो सोमवार को $100 प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, वह अब गिरकर करीब $86.60 पर आ गई है। तेल सस्ता होने से महंगाई का दबाव कम हुआ है और इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी...