नई दिल्ली, जून 3 -- देश की प्रमुख ज्वेलरी और गोल्ड रिफाइनिंग कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) एक बड़े विवाद में घिर गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कंपनी पर वित्तीय आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करने का गंभीर आरोप लगाया है। सेबी की अंतरिम जांच रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले 5 फाइनेंशियल ईयर (FY21 से FY25) के दौरान अपने कारोबार और रेवेन्यू को वास्तविकता से कहीं अधिक दिखाया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब Rs.15.15 लाख करोड़ के राजस्व को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जो कंपनी की सहायक यूनिट के कुल राजस्व का लगभग 99.8% हिस्सा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 60% तेजी के साथ अपर सर्किट पर दौड़ रहा था शेयर, कंपनी का बयान आते ही हुआ धड़ाम यह मामला तब सामने आया, जब मार्च 2024 में एक श...