नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- टेक कंपनी XElectron ने अपना लेटेस्ट स्मार्ट प्रोडक्ट Luminex Smart Projector भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर खासतौर से उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो अपने घर को एक स्मार्ट और प्रीमियम एंटरटेनमेंट हब में बदलना चाहते हैं। 14,990 रुपये कीमत में आने वाला यह डिवाइस ना सिर्फ अफॉर्डेबल है, बल्कि अपने सेगमेंट में कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं। प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका Official Whale OS इंटीग्रेशन है। अक्सर इस प्राइस रेंज के प्रोजेक्टर्स में यूजर्स को OTT कंटेंट देखने के लिए एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत पड़ती है, लेकिन Luminex के साथ ऐसा नहीं है। इसमें पहले से ही Netflix, Prime Video, YouTube, Zee5, SonyLIV और Jio Hotstar जैसे सर्टिफाइड ऐप्स मिलते हैं। इसस...