नई दिल्ली, मार्च 25 -- Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार 9 दिनों की गिरावट के बाद सोना फिर से तेजी देखने को मिल रही है। सोना आज 144750 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे शिखर को छू लिया, जिससे दो दिनों में भारत में सोने की कीमतों में लगभग 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। बता दें एमसीएक्स पर आज शाम साढ़े 5 बजे के करीब सोना 4.21 प्रतिशत उछलकर 144750 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि, चांदी के भाव में 5.22 प्रतिशत की तेजी देखी गई। यह 235637 रुपये प्रति किलो पर था।युद्ध के बीच शांति की उम्मीद से सोने को सपोर्ट सोने की कीमतों में यह उछाल अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबरों के कारण आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि मध्य पूर्व युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशा जा रहा है। रिपोर्ट्स के ...