नई दिल्ली, अगस्त 18 -- कॉम्पैक्ट साइज में दमदार साउंड और आकर्षक लाइटिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए UNIX ने नया PIPER XB-U55 Wireless Speaker भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया पोर्टेबल स्पीकर 7W ऑडियो आउटपुट, पंची बास और बीट-सिंक्ड RGB लाइटिंग के साथ आता है। UNIX ने इसे खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो म्यूजिक के साथ विजुअल एक्सपीरियंस भी चाहते हैं। इसकी कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। UNIX PIPER को कंपनी ने कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन के साथ पेश किया है। स्पीकर में वर्टिकल RGB लाइट डिस्प्ले दिया गया है, जो बज रहे म्यूजिक की बीट के साथ सिंक होकर बदलता है। इससे म्यूजिक सुनने के दौरान स्पीकर का लुक ज्यादा डायनामिक नजर आता है। कंपनी के अनुसार, इसका डिजाइन घर में इस्तेमाल करने के साथ-साथ आउटडोर और ट्रैवल के लिए भी सु...