नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Samsung Galaxy S25 Price Hike Alert: Samsung Galaxy S25 खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की भारत में कीमत बढ़ा दी है। Galaxy S25 के अलग-अलग वेरिएंट अब 12,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। नई कीमत आज 19 अगस्त 2026 से लागू हो गई है। Galaxy S25 को Samsung ने 2025 में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया था। फोन में Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर, 12GB RAM, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च के बाद समय के साथ इसकी कीमत में कटौती भी हुई थी, लेकिन अब कंपनी ने कीमतों में फिर बड़ा बदलाव किया है। आइए जानते हैं Galaxy S25 की नई कीमत। Samsung Galaxy S25 की कीमत में 12,000 रुपए तक इजाफा Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ा बदल...