नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Tonbo Imaging India की शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। बीएसई में कंपनी के शेयर 66 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1162 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, एनएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 65.71 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1160 रुपये पर हुई है। बता दें, कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल उरी सर्जिकल स्ट्राइक में किया गया था।15 अक्टूबर को ओपन हुआ था आईपीओ Tonbo Imaging India का आईपीओ रिटेल निवेशकों केलिए 15 अक्टूबर को खुल गया था। निवेशकों के पास 19 अक्टूबर तक दांव लगाना का मौका था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 700 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14700 रुपये का दांव लगाना पड़ा। बता दें, आईपी...