नई दिल्ली, मार्च 12 -- Multibagger Stock: भारतीय शेयर बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक होते हैं जो चुपचाप निवेशकों को मालामाल बना देते हैं। ऐसा ही एक नाम है- लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals & Energy), जिसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। महाराष्ट्र की सबसे बड़ी आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल इस कंपनी का शेयर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हाल के समय में यह बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर स्टॉक्स में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कंपनी में करीब 32.5% हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है, यानी आम निवेशकों ने भी इस तेजी का भरपूर फायदा उठाया है।1 लाख को बनाया 1 करोड़ रुपये अगर शेयर की लंबी अवधि की चाल देखें तो यह किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं है। मार्च 2021 में कंपनी का शेयर करीब Rs.11 के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग...