नई दिल्ली, मई 26 -- भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International Limited ने बजट 5G सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी है और इसे 10 जून, 2026 से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Lava का दावा है कि यह फोन बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 6000mAh बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में लंबे बैकअप का वादा करती है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस करीब 13 घंटे 35 मिनट तक YouTube प्लेबैक और लगभग 12 घंटे 23 मिनट का स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से खराब हो सकता है आपका फोन, ...