नई दिल्ली, जनवरी 10 -- 11 हजार रुपये तक के बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये 5G फोन सैमसंग और मोटोरोला के हैं। इनकी कीमत मात्र 10999 रुपये है। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। ये फोन शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर भी ऑफर करते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन फोन के बारे में।MOTOROLA G35 5G मोटोरोला के इस फोन के 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 ऑफर कर रही है। अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन वाले इस ...